एरवाकटरा। युवती की आत्महत्या के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। नौ दिसंबर को युवती का शव फंदे से लटका मिला था।
थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बिधूना मार्ग स्थित कुदरकोट मोड गांव फैजुल्लापुर निवासी अभय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि नौ दिसंबर को गांव निवासी काजल (20) ने फंदे लटक कर जान दे दी थी। घटना के समय पिता मैनपुरी निमंत्रण गए थे और मां घर में थीं।
युवती मां से कहकर चाचा के घर सफाई करने गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अभय प्रताप सिंह के खिलाफ युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया।