बिधूना के मातृ शिशु अस्पताल में वाटर कूलर लगाता मैकेनिक।
- फोटो : बिधूना के मातृ शिशु अस्पताल में वाटर कूलर लगाता मैकेनिक।
बिधूना। गर्मी को देखते हुए बुधवार को मातृ शिशु अस्पताल में वाटर कूलर लगाए गए। इससे लोगों को ठंडा मिल सकेगा। वाटर कूलर स्टाफ की लापरवाही से बंद रखा था। सीएमओ के नाराजगी जताने के बाद इसे लगवाया गया।
कस्बा बिधूना में छह करोड़ की लागत से बने मातृ शिशु अस्पताल चालू होने के दो साल बाद भी मरीजों व तीमारदारों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने दिसंबर माह में ही दो वाटर कूलर अस्पताल भेजे थे।
लापरवाही में वाटर कूलर नहीं लगाए जा सके थे। सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने पिछले दिनों दो अप्रैल को मातृ शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया तो यह कूलर कमरे में बंद रखे मिले। इसपर उन्होंने नाराजगी जताई।
सीएमओ की नाराजगी के बाद बुधवार को अस्पताल में वाटर कूलर लगवाया गया। इसके लगने से अस्पताल आने मरीजों व तीमारदारों को राहत मिलेगी। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि दो वाटर कूलर मिले हैं। एक लगा दिया गया है। एक को अस्पताल की दूसरी मंजिल पर जल्द लगवाया जाएगा। सीएचसी में वाटर कूलर व आरओ पहले से ही लगे हैं।