फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत, विकास ही मूल एजेंडा

Wed, 09 Apr 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
अजीतमल ब्लॉक सभागार में आयोजित सम्मेलन में विधायक और पदाधिकारी।  - फोटो : अजीतमल ब्लॉक सभागार में आयोजित सम्मेलन में विधायक और पदाधिकारी।
विज्ञापन
अजीतमल। सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत अजीतमल ब्लॉक सभागार में भाजपा का सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।
विज्ञापन

यहां पार्टी की कामयाबी के पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत बताई गई। विकास प्रदर्शनी लगाकर पार्टी और सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। सक्रिय सदस्य सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा का बखान किया।
इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, भाजपा का चुनावी संगठन विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा की ओर से लाए गए परिवर्तन पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। पार्टी ने फर्श से अर्श तक पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन


जिला प्रभारी आनंद सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास को अपना मूल एजेंडा मानती है। प्रदेश और देश में पार्टी विकास का नया इतिहास लिख रही है। विपक्ष विकास को देखने में असमर्थ है, जबकि आम जनता पार्टी के विकास कार्यों की सराहना कर रही है।
विज्ञापन


वहीं इसी तरह से दिबियापुर में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इटावा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिला महामंत्री कुलदीप दुबे, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडे, पूर्व चेयरमैन मदन लाल पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिकरवार, जिला मंत्री विशाल शुक्ला, अवधेश भदौरिया रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें