फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तहसीलदार ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Thu, 29 May 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। दिबियापुर-फफूंद मार्ग पर गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इसी बीच उधर से गुजर रहे तहसीलदार सदर ने वाहन रुकवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

खगीपुर निवासी वीरू (23) पुत्र गौरीशंकर बाइक से दिबियापुर की ओर से आ रहे थे। वहीं, अनंतराम गांव निवासी जोगिंदर (45) फफूंद से दिबियापुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में फफूंद-दिबियापुर रोड पर बाईपास तिराहे पर दोनों की बाइकें आमने-सामने टकरा गई। हादसे में वीरू व जोगिंदर घायल हो गए। राहगीरों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी l इसी बीच दिबियापुर की ओर से तहसीलदार सदर रणवीर सिंह वहां से गुजर रहे थे। हादसे को देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों को अपनी गाड़ी से दिबियापुर सीएचसी ले गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस बाइकों को कब्जे में लेकर थाने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें