फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वाहन की टक्कर से भाई की मौत, बहन घायल

Wed, 23 Jul 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
हर्षित फाइल फोटो। - फोटो : हर्षित फाइल फोटो।
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। हाईवे स्थित अनंतराम टोल प्लाजा के पास बेकाबू वाहन ने भाई-बहन को टक्कर मार दी। दोनों वाहन का इंतजार कर रहे थे। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को राहगीर सीएचसी ले गए, जहां भाई की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर किया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हादसा बकेवर थाना क्षेत्र में हुआ। इटावा जनपद के थाना बकेवर के दिलीप नगर के मजरा बंगला बिरहाई निवासी बलराम सिंह राजपूत ने महेवा कस्बे में एक मकान बनवाया है।
एक महीने से वह परिवार के साथ इसी मकान में रह रहे हैं। दो पुत्रियों का विवाह हो चुका है। इकलौता पुत्र हर्षित राजपूत (30) व छोटी पुत्री अंशिका राजपूत (20) मंगलवार को किसी काम से कानपुर जा रहे थे। वह दोनों महेवा कस्बे के पास बहेड़ा ओवरब्रिज के समीप खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी इटावा से औरैया की ओर जा रहे एक वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


राहगीर दोनों को अपने निजी वाहन से सीएचसी अजीतमल ले गए। जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर दोनों को कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय हर्षित ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बहन का इलाज चल रहा है। राहगीरों ने परिजनों को बताया कि वाहन चालक भाग निकला। कोतवाली के एसएसआई अमर बहादुर ने बताया कि दुर्घटना की सूचना उनके पास नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें