फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ठेकेदार की लापरवाही से ढह गई स्कूल की दीवार, नहीं सुधरा लीकेज

Thu, 15 May 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
नाला निर्माण के लिए की गई खोदाई व गिरा पड़ा बाउंड्री का मलबा - फोटो : नाला निर्माण के लिए की गई खोदाई व गिरा पड़ा बाउंड्री का मलबा
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला गोविंद नगर में ठेकेदार की लापरवाही से नाला निर्माण के लिए की गई खोदाई से जर्जर हुई स्कूल की दीवार बुधवार को छह गई। गनीमत रही कि बच्चे, राहगीर या मजदूर इसकी चपेट में नहीं आए, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन

उधर, जहां पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी बह रहा, वहीं, 100 से अधिक घरों की आबादी को चार दिन से पानी भी नहीं मिल रहा है। मामले में पालिका प्रशासन ने ठेकेदार को क्षतिपूर्ति के निर्देश दिए हैं।
रविवार शाम को मोहल्ला गोविंद नगर में नाला निर्माण को लेकर खोदाई का काम चल रहा था। खोदाई के दौरान पानी की अंडरग्राउंड पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सोमवार को जब लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचा तो पालिका में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

कर्मचारी पाइप लाइन की मरम्मत करने के लिए पहुंचे, लेकिन खोदे गए गड्ढों से सटी समता स्कूल की दीवार हिलती देख कर्मचारियों ने काम करने से हाथ खड़े कर दिए। उनका कहना था कि मिट्टी की खोदाई व पाइप लाइन के लीकेज के कारण भरे पानी से स्कूल की बाउंड्री की बुनियाद कमजोर हो गई है।
चटकन पड़ने से दीवार गिर सकती है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उधर, मंगलवार को भी यही हुआ। दीवार गिरने के अंदेशे से डरे कर्मचारी काम से किनारा करते रहे। जबकि सुबह-शाम सप्लाई छोड़े जाने से लीकेज का पानी गड्ढों से होकर दीवार के पास तक बहता रहा।
बुधवार को पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने ईओ राम आसरे कमल व जलकल बाबू विपिन कुमार के साथ बैठक की। जल्द से जल्द इस समस्या को दूर करने के लिए कहा गया, लेकिन इससे पहले ही सुबह 11 बजे के करीब समता स्कूल की दीवार का कुछ हिस्सा ढह गया। गनीमत रही कि कोई मलबे की चपेट में कोई आया नहीं।
उधर, बैठक के बाद नाला निर्माण के साथ ही पाइप लाइन को ऊपर से निकालने को लेकर मंथन किया गया। नाला निर्माण करा रहे ठेकेदार से क्षतिपूर्ति कराने का फैसला लिया गया। इन सबके बीच बुधवार को भी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरुस्त नहीं किया जा सका और पानी बहता रहा।
क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन व दीवार को दुरुस्त कराने के लिए नाला निर्माण करा रहे ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। कुछ लीकेज ठीक कर दिए गए हैं। वहीं जल्द ही इस समस्या को पूरी तरह दूर कर दिया जाएगा।-रामआसरे कमल, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें