फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 41 डिग्री तापमान में पड़े गर्म हवाओं के थपेड़े

Wed, 14 May 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए दुपट्टे से चेहरा ढककर जातीं महिलाएं। - फोटो : धूप से बचने के लिए दुपट्टे से चेहरा ढककर जातीं महिलाएं।
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। तेज धूप व गर्म हवाओं ने बुधवार को लोगों को परेशान कर दिया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री होने से लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो रहा। तेज धूप में ऑटो पर सफर करने इतने परेशान हो गए छांव देखते ही ऑटो रुकवाते नजर आए।
विज्ञापन

तीन दिनों से तेज गर्मी पड़ रही है। इससे सड़क पर चल रहे राहगीर राहत के लिए बार-बार पेड़ों के सहारे ठहरते नजर आए। सुबह 8 बजे से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे तक गर्म हवाओं के साथ अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं गर्म हवा ने धूप में तपिश का अहसास कराया। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र गवरी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि फिलहाल गर्मी का प्रकोप कम होने की संभावना नहीं है। तापमान अभी बढ़ेगा। गर्म हवाएं तेज रफ्तार से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें