फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ककोर मुख्यालय से असेनी तक तीन करोड़ से होगा सड़क का नवीनीकरण

Thu, 23 Apr 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-20- दिबियापुर-औरैया मार्ग पर ओवरबि्रज रोड से निकलते लोग। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। ककोर मुख्यालय से लेकर दिबियापुर कस्बा के असेनी तक स्टेट हाईवे का जल्द ही नवीनीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

शासन स्तर से इसे लेकर तीन करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। वहीं पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडरिंग प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अगले माह से यह काम शुरू हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
बिलराया पनवाड़ी राजमार्ग औरैया से कन्नौज मार्ग स्थित जिला मुख्यालय ककोर से असेनी तक मार्ग के हिस्से में पीडब्ल्यूडी को नवीनीकरण के लिए तीन करोड़ मिले हैं। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। पिछले साल इस सड़क के नवीनीकरण को लेकर बजट नहीं मिल सका था। ऐसे में विभाग की ओर से गड्ढों को भरवाया गया था। अब तीन करोड़ के मिले बजट से इस रोड पर लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में सबसे व्यस्त रोड होने की वजह से लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। नवीनीकरण को लेकर सड़क की चौड़ाई 12 मीटर स्वीकृत हुई है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अमर सिंह ने बताया कि जल्द ही ककोर मुख्यालय से लेकर असेनी तक स्टेट हाईवे का नवीनीकरण कार्य कराया जाएगा। ऐसे में लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें