फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डीएम से की दिबियापुर में बाईपास बनवाने की मांग

Thu, 23 Apr 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-23- डीएम का स्वागत करते उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : मुठभेड़ के बाद गोली लगने से घायल आरोपी को सीएचसी ले जाते कोतवाल राज प्रकाश।
विज्ञापन
दिबियापुर। जिले के नए डीएम बृजेश कुमार के मंगलवार को चार्ज संभालने के बाद बुधवार को उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने डीएम से मिलकर नगर में बाईपास बनाने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारी नेता अजय गुप्ता ने बताया कि निवर्तमान डीएम ने दिबियापुर नगर में आए दिन लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाईपास बनाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी थी। यह शासन में विचाराधीन है। इस पर नए डीएम ने कहा कि वह पीडब्ल्यूडी से वार्ता करेंगे। इसके अलावा व्यापारियों ने नहर बाजार में सिंचाई विभाग द्वारा विद्युत विभाग को पत्र भेजकर काटे गए 42 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन जुड़वाने की मांग की।
इस मौके पर मौजूद एडीएम ने कहा कि यह मामला न्यायालय से जुड़ा है। इस मामले में न्यायालय द्वारा कार्रवाई करने पर रोक लगी हुई है। इससे पूर्व डीएम का अजय गुप्ता के साथ सुशील दुबे, आशुतोष दुबे, अवनीश विश्नोई, प्रशांत गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, संजीव गुप्ता व रामपाल सिंह चौहान ने बुके व स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें