फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटकांड का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम सम्मानित

Sun, 22 Mar 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर थैला छीनने की घटना का सवा माह में ही मय माल मुल्जिम के पर्दाफाश करने पर पुलिस अधीक्षक एवं लूटकांड का पर्दाफाश करने वाली टीम का दिबियापुर सर्राफा कल्याण समिति ने सम्मान किया।
विज्ञापन


पुलिस टीम का ढोल नगाड़ों के बीच स्वागत किया गया। बाद में गेस्ट हाउस में चांदी का मुकुट, स्मृति चिन्ह एवं फूल मालाओं से लादकर स्वागत हुआ।

 
एसपी मनोज तिवारी ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का खौफ और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति सम्मान की भावना पैदा करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास करेगी।

इससे पहले लूटकांड का पर्दाफाश करने वाली टीम में शामिल एसपी मनोज तिवारी, प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर विक्रमाजीत सिंह, पूर्व थानाध्यक्ष दिबियापुर केडी यादव, पीआरओ राजा दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह, आरक्षी वीरेश यादव, दीपेंद्र सिंह यादव, आरक्षी अंकित, रुपेंद्र, महिला आरक्षी गीतांजलि व रेखा को सम्मानित किया गया।

 
समिति संरक्षक उमाकांत सोनी ने चांदी का मुकुट पहनाकर एसपी मनोज तिवारी को सम्मानित किया। अध्यक्ष बारेलाल पाल, राजू यादव, संरक्षक सुखलाल गुप्ता, सूरज सर्राफ, सभासद उदयवीर सिंह, सभासद सुभाष यादव, सभासद अजय पोरवाल, अरविंद पोरवाल, कृष्णलाल अग्रवाल, राजा भैया, हरीश पालीवाल ने स्मृति चिन्ह, प्रदान किए।
विज्ञापन



सर्राफा व्यापारियों ने शस्त्र लाइसेंस के साथ सुरक्षा मांगी- दिबियापुर ( औरैया )। सर्राफा व्यापारियों ने एसपी मनोज तिवारी का सम्मान करने के बाद उन्हें मांगपत्र भी सौंपा। सर्राफा व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग रखी गई।

प्रमुख व्यवसायिक स्थल जैसे मुख्य सर्राफा मार्केट में दिन के समय में भी पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने और नगर के चौराहों व तिराहों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था शासन स्तर पर करवाने की मांग की गई। एसपी मनोज तिवारी ने सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें