फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कब्जामुक्त बेशकीमती जमीन पर पालिका ने शुरू कराया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण

Tue, 23 Jun 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-3- शॉपिंग कांप्लेक्स के लिए होता निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
औरैया। पिछले साल जिला प्रशासन के अथक प्रयासों के बाद रोडवेज बस अड्डे के बगल की पेंच कपास की बेशकीमती जमीन कब्जा मुक्त कराई गई थी।
विज्ञापन

इस जमीन पर नगरोदय योजना से पालिका ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू कराया है। तीन करोड़ की लागत से यहां पर व्यापार का केंद्र बनाया जाएगा। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर पालिका की आय में भी इजाफा होगा।
शहर में रोडवेज के बगल में 6.52 एकड़ जमीन पर सालों से अवैध कब्जे था। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां पर सालों पहले नील और कपास का कारोबार होता था। अंग्रेजों के समय में यह जगह शहर के मुख्य व्यवसाय का केंद्र थी लेकिन दोनों ही काम समय के साथ बंद हो गए। बाद में इस जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जे कर लकड़ी की आढ़तें खोल दी थीं। पिछले साल जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए अवैध कब्जों को खाली करा दिया और पूरी जमीन पालिका प्रशासन को सुपुर्द कर दी।
विज्ञापन

इस जमीन को सुरक्षित करने के लिए पालिका ने एक बाउंड्री खींच दी थी। वहीं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व गेस्ट हाउस के प्रस्ताव नगरोदय योजना से बनाकर शासन में भेजे गए थे। दोनों को मंजूरी मिल गई है। अब यह जमीन सुरक्षित होने के साथ ही एक बार फिर से व्यापार का बड़ा केंद्र बनने जा रही है। पालिका ने यहां पर तीन करोड़ की लागत से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण करा दिया है। बोरिंग से लेकर बाउंड्री व दुकानों का निर्माण शुरू हो गया है।
पालिका प्रशासन के अनुसार यहां पर 70 से ज्यादा दुकानें, पार्किंग, फुटपाथ, रेहड़ी के चबूतरे समेत कई इंतजाम होंगे। यहां हाईटेक लाइटिंग व्यवस्था भी की जाएगी ताकि रात में भी बाजार गुलजार रह सके। पालिका इस कॉम्प्लेक्स से किराया भी वसूलेगी। ऐसे में यह बेशकीमती जमीन पालिका के आय में बढ़ोतरी करेगी। सुरक्षा के लिहाज से कैमरे और पेयजल समेत शौचालय के इंतजाम होंगे।

एक साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा बाजार
रोडवेज के बगल में शुरू कराए गए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण को पालिका एक साल के अंदर पूरा कराएगी। इसके लिए तेजी से काम शुरू कराया गया है। दुकानों से लेकर अन्य भवनों के निर्माण का रोडमैप आर्किटेक्ट टीम ने बनाया है। हाईटेक शहरों की बाजारों की तरह यहां सारे इंतजाम किए जाएंगे। काम पूरा हो जाने के बाद लॉटरी के जरिए दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


शॉपिंग आर्किटेक्ट का निर्माण शुरू करा दिया गया है। एक साल के अंदर यह बनकर तैयार हो जाएगा। इस आर्किटेक्ट के जरिए शहर को एक हाईटेक बाजार मुहैया होगा। व्यावसायिक माहौल भी मिलेगा।-अनूप गुप्ता, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें