फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मानसून नजदीक, अब शुरू कराया अधूरे नाले का निर्माण

Tue, 23 Jun 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -17- खुदा पड़ा नाला। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत बिधूना ने बंद पड़े नाला निर्माण का काम शुरू करा दिया है। बजट के अभाव में करीब छह माह से अधिक समय से रुका यह कार्य अब तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत द्वारा ज्ञानस्थली स्कूल जाने वाली सड़क की पुलिया से अछल्दा रोड स्थित पानी टंकी तक पहले काम पूरा हो चुका है। इसके बाद बजट के अभाव काम रोक दिया गया था। अब टंकी के पास होकर दुर्गा मंदिर के पीछे से फीडर रोड और भगत सिंह चौराहे तक नाला निर्माण कराया जा रहा है। बताया गया कि इस नाले के निर्माण से गांधी नगर, अंबेडकर नगर, जवाहर नगर सहित कई वार्डों में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या में कमी आएगी।
वर्तमान में नाले का निर्माण चल रहा है। बरसात के दिनों में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण कस्बे के कई मोहल्लों में पानी भर जाता था। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती थी। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने नाला निर्माण को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने बताया कि बजट की उपलब्धता होते ही बंद पड़े विकास कार्यों को दोबारा शुरू करा दिया गया है। कहा कि प्रयास है बारिश शुरू होने से पहले नाला निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाए। चदरपुर रोड पर भी नाला निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें