फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांगे वाले के बुलाने पर पहुंचे थे उपद्रवी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
जांच करते क्षेत्राधिकारी डेरापुर विजयेंद्र द्विवेदी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार सुबह तांगे वाले के बुलाने पर पहुंचे उपद्रवियों ने डंपर में तोड़फोड़ कर हंगामा किया था। डंपर चालक की तहरीर पर मंगलपुर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना की जांच करने पहुंचे सीओ डेरापुर विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को कंचौसी रेलवे क्रासिंग पर डंपर की टक्कर से एक तांगे का घोड़ा घायल हो गया था। विरोध करने पर डंपर के चालक ने तांगा मालिक ऊदल को पीट दिया था। पिटाई का बदला लेने के लिए ऊदल ने अपने एक दर्जन से अधिक साथियों को बुला कर डंपर में तोड़फोड़ कर क्रासिंग पर उपद्रव किया था। बुधवार को मामले की जांच की गई।
जांच में यह पता चला कि वारदात अग्निपथ योजना के विरोध में नहीं हुई थी। औरैया के नगला जय सिंह निवासी डंपर चालक सुमित कुमार की तहरीर पर बलरामपुर निवासी तांगा मालिक ऊदल व उनके दो पुत्रों खिलाफ कानपुर देहात के मंगलपुर थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वही, सुरक्षा व्यवस्था के चलते क्रासिंग पर आरपीएफ फफूंद प्रभारी दिनेश सिकरवार व चौकी इंचार्ज जितेंद्र तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें