फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी ने बिगाड़ा रसोई का बजट

Sun, 07 Jun 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-28 ममता त्रिवेदी
विज्ञापन
बिधूना। शनिवार की रात से घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से गृहिणियों में खासी नाराजगी है। उनका कहना है कि बार-बार दाम बढ़ने से रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है।
विज्ञापन

घरेलू सिलिंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी होने से गृहिणियां कह रही हैं कि अभी कुछ दिन पहले ही गैस के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। अब फिर से दाम बढ़ाना सही नहीं है।

मूल्य में बढ़ोतरी के बाद अब 14.2 किलो वाला रसोई गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को 965.50 रुपये में मिलेगा। गृहणियों का कहना है कि रसोई गैस की कीमतों में इजाफा होने और गृहस्थी में रोजमर्रा की वस्तुओं पर महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में उछाल से खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

गृहणियों ने कहा कि इस महंगाई में स्कूलों की फीस व कॉपी- किताबों के दाम पहले से ही बढ़ गए हैं। अब गैस सिलिंडर मंहगा हो जाने से घर चलाने में दिक्कत बढ़ रही है।

चूल्हे पर खाना बना रहीं
सरकार ने पहले गांव में गरीबों को गैस कनेक्शन दिए। इसके बाद से बराबर गैस के दाम बढ़ा रही है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं मंहगा गैस सिलिंडर नहीं खरीद पा रहीं हैं। इससे वह चूल्हे पर ही खाना बना रही हैं।
-शम्मी जादौन

सरकार ध्यान रखे
सिलिंडर पर सब्सिडी अब मिलना बंद हो गई है। एक तो वैसे ही हर चीज महंगी होने से घर चलाने में दिक्कत हो रही है। अब बराबर गैस के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। सरकार को गरीब व मध्य वर्ग के लिए ध्यान रखना चाहिए।
-पिंकी गुप्ता, कुदरकोट
बजट बिगड़ जाएगा

रसोई गैस सिलिंडर अब हर घर की जरूरत है। इसे महंगाई से दूर रखना चाहिए। गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमतों से अब बजट प्रभावित होगा। फिर से 29 रुपये की बढ़ोतरी होने से रसोई का बजट बिगड़ जाएगा।
-आरती मिश्रा
-
घर चलाना मुश्किल
घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी से गरीब व मध्य वर्ग के रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है। आमदनी पहले से ही कम है। ऐसे में रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी से घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

-ममता त्रिवेदी, सुखचैनपुर

फोटो-28 ममता त्रिवेदी

फोटो-28 ममता त्रिवेदी

फोटो-28 ममता त्रिवेदी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें