फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जमौली-दिबियापुर का मार्ग जर्जर

विज्ञापन
फोटो- 21-जर्जर हुआ जमौली मार्ग।संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। भाग्यनगर ब्लॉक के गांव जमौली से होकर दिबियापुर तक जाने वाली सड़क का तीन किलोमीटर का हिस्सा खस्ताहाल है। गिट्टी और मौरंग भरे ट्रक निकलने से सड़क की हालत और ज्यादा खराब हो गई है। सड़क पर गड्ढे होने से राहगीरों को राह चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय दिनेश कुमार, राजेश, सीताराम व वीरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि इस जर्जर मार्ग पर दो पहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। जिला मुख्यालय से ककोर जाने वाले अधिकांश लोग भी इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं। इस मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों के गुजरने से स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
लोगों ने बताया कि इस सड़क के निर्माण को करीब तीन साल से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई है। इसी मार्ग पर पॉलिटेक्निक कॉलेज भी है। इससे मार्ग से रोजाना सैकड़ों छात्र और छात्राएं काॅलेज आते -जाते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें