बिधूना। शनिवार शाम को एक युवती कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर पंखे से लटक गई। परिजनों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।
पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता रहे। अछल्दा थाना क्षेत्र के घाघरपुर गांव निवासी परशुराम कठेरिया की 19 वर्षीय पुत्री आराधना उर्फ निक्की ने शनिवार शाम कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी।
शव लटकता देख परिवार में रोना-पिटना मच गया। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने जांच की और परिजनों के बयान भी दर्ज किए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया तो पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को उनके सुपुर्द कर दिया। रमेश सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।