फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पंचायत भवन का ताला तोड़ डेढ़ लाख का सामान चोरी

Sun, 01 Jun 2025 05:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी। - फोटो : चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी।
विज्ञापन
फफूंद। ग्राम पंचायत पीपरपुर के पंचायत भवन में चोरों ने ताला तोड़ दिया। वहां से करीब डेढ़ लाख का कीमत सामान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच की है।
विज्ञापन



ब्लाॅक भाग्यनगर के पीपरपुर में पंचायत सचिवालय गांव के किनारे बना हुआ है। मुख्य दरवाजे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। शनिवार रात को चोरों ने लगे कैमरे को टेढ़ा कर दरवाजे का ताला तोड़ दिया। बाद में घुसे चोरों ने कंप्यूटर रूम का ताला तोड़कर वहां से कंप्यूटर, इन्वर्टर, दो बैटरे, डीवीआर, एलसीडी, माइक, साउंड, घास कटर और प्रिंटर चोरी कर लिया।





चोरों ने सेफ का भी ताला तोड़ डाला और उसमें रखी फाइलें और अन्य कागज भी समेट लिए। रविवार सुबह पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने पहुंचे मनरेगा श्रमिकों ने मुख्य गेट का ताला टूटा देखा तो उन्होंने प्रधान को सूचना दी। प्रधान अशोक यादव और पंचायत सचिव पंकज देव उपाध्याय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन




सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें