फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, बंद रहा बाजार

विज्ञापन
बंद सराफा बाजार। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। कानपुर देहात के थाना अकबरपुर में बुधवार को सड़क हादसे में मृत शहर के चार लोगों का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। वहीं व्यापारियों की मौत पर शहर का सराफा बाजार समेत अन्य बाजार बंद रहे।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर कानपुर देहात के अकबरपुर में शहर के आढ़ती सुशील पोरवाल व उनके पुत्र मयंक के अलावा दोस्त अरविंद माधव पुरवार व चालक अजहर की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। देर रात तक कानपुर देहात में चले पोस्टमार्टम के बाद रात में ही उनके शव औरैया लाए गए। जहां गुरुवार की सुबह सभी मृतकों का उनके रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।
सुबह लगभग आठ बजे मृतक सराफा कारोबारी अरविंद माधव पुरवार के घर के बाहर भारी संख्या में व्यापारियों, शिक्षकों व तमाम जनप्रतिनिधियों की भीड़ जमा रही। उनके शव का शेरगढ़ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अरविंद माधव के पार्थिव शरीर को छोटे पुत्र अंकुर पुरवार ने मुखाग्नि दी। वहीं आढ़ती सुशील पोरवाल के बड़े पुत्र आदर्श ने अपने पिता व छोटे भाई मयंक के शव को मुखाग्नि दी। एक साथ पिता-पुत्र के शव जलते देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

इस मौके पर शेरगढ़ घाट पर पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला, तिलक महाविद्यालय एजूकेशन लींग के अनिल गुप्ता, संतोष गुप्ता, शरद पुरवार, पुष्पेंद्र सिंह, महावीर शर्मा एडवोकेट, आनंद पोरवाल, त्रिलोकी गुप्ता, विवेक पोरवाल, आलोक अग्रवाल, राजेश बाजपेई, अमर विश्नोई, गोपाल दुबे, डॉ.मनोज चौरसिया, रोहित अग्रवाल, भरत गुप्ता, आढ़ती विजय कांत पुरवार समेत लगभग पांच सैकड़ा से अधिक लोग मौजूद रहे। उधर कार चालक अजहर उर्फ रोहित का शव जमालशाह स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। शोक में गुरुवार को शहर का सराफा बाजार व होमगंज बाजार बंद रहा।

शेरगढ़ घाट पर मौजूद लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : AURAIYA

आढ़ती व सराफा कारोबारी की मौत के बाद शेरगढ़ घाट पर जमा लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें