फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 08 Jan 2017 10:24 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
मृतक के बेटे को लिए जानकारी देता मृतक का पिता सत्यनारायन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहायल थाना क्षेत्र के गांव गपचरियापुर के मजरा अमोना में रविवार सुबह दंपति ने शव मिला। पत्नी का शव घर के कमरे में तो पति का शव पास के ही पेड़ पर फांसी पर झूल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज। जान देने की वजह गृह कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन


अमोना गांव में मंजीत राजपूत(28) पुत्र सत्यनारायण खेती किसानी करता है। कुछ महीनों से से उसका व उसकी पत्नी शबनम (26) के बीच झगड़ा चल रहा था। इस वजह से वह अपने दो भाईयों और पिता को छोड़ गांव के बाहर मकान में रह रहा था। रविवार सुबह सत्यनारायन घर गए तो देखा कि उनकी बहू शबनम का शव कमरे में पड़ा था। दो साल का पौत्र आशीष रो रहा था। घर के बगल में स्थित पेड़ पर उसके बेटे का मंजीत का शव झूलता मिला। माना जा रहा है कि शबनम ने जहरीला पदार्थ खाया है। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक के पिता सत्यनारायन ने बताया कि दोनों में काफी दिनों से झगड़ा होता रहता था। हालांकि झगड़े की वजह वह साफ नहीं कर सके। सूचना पर मृतका के मायके से उसके पिता रामनरेश व मां संध्यावती भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी। प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि शबनम ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। जबकि उसके पति ने फांसी लगाई है। दोनों के बीच गृह कलह था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें