फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 31 May 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज। चंदनापुर गांव निवासी एक युवक ने वाकरपुर गांव के पास खेत पर पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। युवक दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वह चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के चंदनापुर निवासी सुरजीत (30) दिल्ली रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता था। 28 मई को उसके चचेरे भाई की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह गांव आया था। अज्ञात कारणों के चलते उसने शनिवार दोपहर सदर कोतवाली क्षेत्र के वाकरपुर में अपने खेत में पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी।
परिजनों ने बताया कि सुरजीत की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी। उसका एक पांच साल का बेटा विराद है। सदर कोतवाल राजकुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें