फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेशकीमती जमीन ग्राम सभा में होगी दर्ज, 50 परिवारों पर संकट

Sat, 31 May 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ककराही मौजा में 200 करोड़ की जमीन के फर्जीवाड़े में सदर एसडीएम कोर्ट ने साढ़े सात एकड़ जमीन को ग्राम सभा में ऊसर श्रेणी में दर्ज करने के आदेश दिया है।
विज्ञापन

इस आदेश ने माफिया की करामात में फंसे 50 से अधिक परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोगों को जमीन खाली करनी पड़ेगी। जाने अनजाने इस जमीन को खरीदकर जिन लोगों ने अपने प्लॉट बनवा लिए।
ककराही मौजा में जमीन के फर्जीवाड़े के मामले में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने 31 जुलाई 2024 को सदर तहसील की एसडीएम की अध्यक्षता में छह सदस्यीय टीम गठित की थी। इस टीम ने ककराही, वैसुंधरा, जमुहां, जमूही, कैंजरी व लखनापुर आदि पंचायतों में जमीन के फर्जीवाड़ा की जांच की थी।
विज्ञापन

इसमें ककराही मौजा में 200 करोड़ की कीमत वाली औरैया-दिबियापुर रोड किनारे की साढ़े सात एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से हथियाने का मामला पकड़ा गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर 24 अगस्त 2024 को सदर तहसील में ही एसडीएम कोर्ट में वाद दर्ज कराया गया था।
फर्जी प्रविष्टि के सहारे साढ़े सात एकड़ जमीन दो लोगों के नाम चढ़ा दी गई थी। 29 मई को एसडीएम राकेश सिंह ने इस मामले में आदेश जारी किया। साढ़े सात एकड़ जमीन दोबारा से ग्राम सभा (ऊसर) के नाम दर्ज होगी। फर्जी तरीके से भूमाफिया द्वारा हथियाई गई इस जमीन को पंचायत को सौंपा जाएगा।

इन सबके बीच इस जमीन पर प्लॉटिंग कर मोटी रकम सीधी करने वाले लोगों में खलबली मची है, लेकिन इसके साथ ही इस जमीन पर प्लॉट खरीदकर बिल्डिंगें बनाने वाले 50 से ज्यादा परिवारों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। तहसीलदार सदर का कहना है कि लोगों को जमीन खाली करनी पड़ेगी।

जमीन पर बना पेट्रोल पंप, कई बिल्डिंगें व बंगले :
फर्जी प्रविष्टि के सहारे ककराही मौजा में साढ़े सात एकड़ जमीन दो लोगों के नाम चढ़ी थई। जमीन हाथ लगने के बाद इस पर प्लॉटिंग हुई। यहां जमीन खरीदने वाले लोगों ने मेहनत की कमाई से आलीशान भवन बनवाए। कुछ घर आवासीय तो कुछ व्यापारिक हैं। यहां तक कि इस जमीन पर पेट्रोल पंप भी खुल गया है।

ककराही मौजा में साढ़े सात एकड़ जमीन को ग्राम सभा में दर्ज कराया गया है। अब यह जमीन सरकार की होगी। इसे खाली कराया जाएगा। भूमाफियाओं का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-रणवीर सिंह, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें