फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 01 Sep 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। एक युवक ने सोमवार रात साढ़े नौ बजे घर के आंगन में फंदा लगाकर जान दे दी। बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी जाहिद (35) की कस्बे के मुख्य तिराहे के पास घड़ी की दुकान है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जाहिद पत्नी निशा व बेटी पलक को इटावा स्थित ससुराल छोड़ने गया था। शाम को वह अपने घर लौट आया था। रात करीब साढ़े नौ बजे मोहल्ले के लोगों ने खिड़की से जाहिद को घर के आंगन में फंदे से लटका देखा।
लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर गई। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें