फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बहन के घर आए भाई का फंदे पर लटका मिला शव

Wed, 02 Apr 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
मृतक सुरजीत की फाइल फोटो। - फोटो : मृतक सुरजीत की फाइल फोटो।
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। थाना के हिंदूपुर गांव में बहन के घर आए भाई का शव मंगलवार की सुबह आम के पेड़ में फंदे से लटका मिला। शव मिलने की जानकारी पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया है। आत्महत्या की वजह अभी पता नहीं चली। हिरमी निवासी सुरजीत (25) पानीपत (हरियाणा) से दस दिन पहले गांव हिंदूपुर में अपनी छोटी बहन सुमन के घर आया था।
मंगलवार सुबह खेतों की ओर गए किसानों ने उसका शव आम के पेड़ में दुपट्टे के फंदे से लटकता देखा। अनहोनी पर बहन सुमन, बहनोई सुरेश चंद्र रोते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उनकी सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाए। बहनोई सुरेश ने बताया कि ससुर फूल सिंह की आठ साल पहले मौत हो गई थी।
तभी से सुरजीत अपनी बड़ी बहन पूजा के साथ पानीपत (हरियाणा) में रहता था। 10 दिन पहले वह घर आया था। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें