फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेकाबू बाइक बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत, दो घायल

Wed, 02 Apr 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजनों को संभालते थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा। - फोटो : रोते बिलखते मृतक के परिजनों को संभालते थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा।
विज्ञापन
सहार। बेला थाना क्षेत्र के नुनारी में मंगलवार शाम सहार की ओर जा रही बाइक बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोस्त बीपी यादव की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतक के मौसेरे भाई को ज्यादा चोट नहीं आई।
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना के चंदपुरा निवासी शिवम (17) पुत्र मनोज कठेरिया मंगलवार की दोपहर अपने मौसेरे भाई अमन व दोस्त पुर्वा समई निवासी बीपी यादव के साथ बाइक से सिम लेने बेला गया था। शाम को वापस घर लौटने के दौरान बेला-सहार मार्ग पर नुनारी के पास उनकी बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सहार पहुंचाया। वहां डॉ. अविचल पांडेय ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। जबकि बीपी यादव की हालत नाजुक देखते हुए चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अमन को ज्यादा चोट नहीं आई। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें