फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: इमरजेंसी बूम लगाकर ऑटोमैटिक मशीन बदली, जाम ने किया परेशान

Wed, 24 Sep 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-24एयूआरपी 25- इमरजेंसी बूम लगाकर मशीन दुरुस्त करते कर्मी। स्रोत:कर्मी
विज्ञापन
बिधूना। अछल्दा कस्बा के दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित 13-बी रेलवे फाटक की ऑटोमैटिक मशीन बुधवार सुबह अचानक खराब हो गई। फाटक की ऑटोमैटिक मशीन में तकनीकी दिक्कत आने के कारण फाटक खुल न सका। इसकी वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब तीन घंटे तक भयंकर जाम की स्थिति बनी रही। इस पर इमरजेंसी बूम लगाकर रेल कर्मियों ने ऑटोमैटिक मशीन को बदला।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे गेटमैन ने फाटक खोलने का प्रयास किया लेकिन मशीन काम न करने पर तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे रेलकर्मियों ने इमरजेंसी बूम लगाकर पुरानी मशीन को हटाया। नई ऑटोमैटिक मशीन लगाई गई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे फाटक को दुरुस्त किया जा सका। फाटक बंद रहने से अछल्दा-बिधूना-फफूंद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
जाम इतना ज्यादा था कि पैदल यात्री तक निकलने में असमर्थ रहे। बड़े वाहनों को 14-सी गेट खगा नगला स्थित ओवरब्रिज से होकर निकालना पड़ा। मरम्मत के बाद जब फाटक खोला गया तो अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से फिर से जाम लग गया। इस दौरान आरपीएफ पुलिस कर्मी सत्येंद्र पाल ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। करीब आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

फोटो-24एयूआरपी 25- इमरजेंसी बूम लगाकर मशीन दुरुस्त करते कर्मी। स्रोत:कर्मी

फोटो-24एयूआरपी 25- इमरजेंसी बूम लगाकर मशीन दुरुस्त करते कर्मी। स्रोत:कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें