फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म में दोषी को 20 वर्ष की सजा

Wed, 24 Sep 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में एक दोषी को 20 वर्ष की सजा सुनाई है। यह घटना तीन वर्ष पहले दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। दोषी पर 40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी भाई की दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक छह मई 2022 की रात करीब आठ बजे उसकी 15 वर्षीय बहन घर से शौच को निकली थी लेकिन वह घर नहीं पहुंची। खोजबीन पर उसका कोई सुराग न लगा। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की। इस दौरान जनपद बिजनौर थाना धामपुर नई बस्ती के आजमगढ़ निवासी मोहम्मद समीर के पास किशोरी मिली। पुलिस ने किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के साथ पॉक्सो में आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।
इसकी सुनवाई विशेष न्यायालय में की गई। बुधवार को इसका निर्णय सुनाया गया। एक पक्ष ने कठोर दंड देने की बहस की जबकि बचाव पक्ष ने निर्दोष बताया। दोनों पक्षकारों की सुनने के बाद दोषी समीर को सजा सुनाई गई। अर्थदंड को अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। कोर्ट में जमा कराई गई अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़ित को अदा करने के आदेश दिए गए। बाद में दोषी को इटावा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें