फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बादलों की दस्तक ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गिरेगा पारा

Sun, 26 Oct 2025 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में रविवार सुबह मौसम ने करवट ली। बादलों की दस्तक के बीच कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान दिनभर बादलों से घिरा रहा। बदलते मौसम के इस मिजाज ने जहां ठंडक बढ़ा दी, वहीं किसानों की चिंता भी गहरा गई है। दरअसल, खेतों में धान की फसल पककर कटाई के लिए तैयार है। ऐसे में लगातार बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के चलते फसल के भीगने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों ने बताया कि बारिश अगर तेज हुई तो खेतों में खड़ी फसल गिर सकती है। जिससे उत्पादन पर असर पड़ेगा। धान का रंग भी काला पड़ जाएगा। इससे उपज का वाजिब दाम भी नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

अयाना, सहार, बिधूना, और दिबियापुर में सुबह से ही मौसम में नमी और हल्की ठंडी हवा महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिन हल्की बारिश या बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान जहां 32 डिग्री रहा। वहीं सोमवार को यही तापमान 25 डिग्री तक गिर जाने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि हल्की बूंदाबांदी हुई है। सोमवार को बारिश होने के भी आसार हैं। ऐसे में किसान समय रहते धान की फसल सुरक्षित कर लें। खेत में खड़ी फसल को बचाने के लिए जलनिकासी के इंतजाम पुख्ता रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें