फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में नहीं टिटनेस का इंजेक्शन, परेशान होते जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। 50 शैया जिला अस्पताल में टिटनेस का इंजेक्शन व अल्कासोल सिरप नहीं है। मरीजों को यह दोनों दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

50 शैया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों का इलाज होता है। हादसे में घायल मरीज भी पहुंचते हैं। ऐसे में इन्हें टिटनेस का इंजेक्शन लगाया जाना आवश्यक होता है। लेकिन अस्पताल में यह इंजेक्शन नहीं है। इसके साथ ही अस्पताल में अल्कासोल सिरप भी खत्म हो गया है। मरीज व उनके तीमारदार इन्हें मेडिकल स्टोर से खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को हादसे में घायल नरायनपुर निवासी सुनील अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बाहर से टिटनेस का इंजेक्शन लाने के लिए कहा गया। पूछने पर बताया गया कि स्टाक में नहीं है। सीएमएम डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने बताया कि इंजेक्शन व अल्कासोल सिरप की कमी है। इसके लिए वेयर हाउस को पत्र लिखकर मांग की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें