औरैया। जिले में सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में दो बच्चों समेत 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित बच्चों की उम्र 10 व 11 साल है। जिले में अब कुल 783 लोगों कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 211 पहुंच गई है। 567 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
जिले में लोग कोविड नियमों को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। जिसके चलते रोजाना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को भी शहर के बाजार व सड़कों पर लोग बिना मास्क व भीड़भाड़ वाली जगहों पर शारीरिक दूरी का पालन करते नहीं दिखे।
जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल के एक डॉक्टर की पत्नी भी संक्रमित मिली हैं। बाकी संक्रमितों में एक बुजुर्ग व 24 युवा शामिल हैं। एसीएमओ डा. शिशिर पुरी ने बताया कि सोमवार को 24 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 198 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 13 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को मिले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है।