फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फाइनल मुकाबले में टीम ए ने जीता मैच

Mon, 16 Jun 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथि। - फोटो : विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथि।
विज्ञापन
अजीतमल। ग्राम पंचायत पूठा में चल रहे टूर्नामेंट का फाइनल मैच के साथ समापन हो गया। इसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में टीम ए ने 254 रन बनकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव लोधी शिवशंकर राजपूत ने विजेता टीम के खिलाड़ियो को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और टीम भावना सिखाते हैं। आयोजक मंडल के अध्यक्ष गजेंद्र राजपूत व बृजेंद्र राजपूत ने टीमों का आभार जताया। इस अवसर पर राष्ट्रगान भी हुआ।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सोनू यादव, लल्लू सिंह राजपूत, कुलदीप राजपूत, शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें