फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने एटीएम से निकले ज्यादा रूपये लौटाए

विज्ञापन
फोटो31एयूआरपी 28- बैंक प्रबंधक उमाकांत शर्मा (काले कपड़ों में) के साथ शिक्षक कृष्ण मुरारी (कंधे पर पि - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शिक्षक के पद पर ज्वाइनिंग करने गुरुवार को आए युवक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एटीएम से निकले ज्यादा रुपये बैंक अधिकारी को लौटा दिए। इससे बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों उसकी प्रशंसा की है।
विज्ञापन

गुरुवार को प्रयागराज निवासी कृष्णमुरारी शिक्षक के पद पर ज्वाइनिंग करने औरैया आए। दोपहर लगभग 12 बजे शहर में बस स्टैंड के पास स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने के लिए भरा। एटीएम से रुपये निकले तो गिनने पर 19 हजार निकले।
इस पर यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक उमाकांत शर्मा से संपर्क कर पूरी बात बताई और नौ हजार की अतिरिक्त धनराशि वापस कर दी। कृष्ण मुरारी ने कहा कि मैं जिस पद पर ज्वाइनिंग करने आया हूं, उस पद के अनुरूप हमें अपना आचरण ईमानदारीपूर्ण रखना होगा।
विज्ञापन

तभी हम बच्चों को ईमानदारी का पाठ पढ़ा सकेंगे। शाखा प्रबंधक उमाकांत शर्मा ने कहा कि कृष्णमुरारी न सिर्फ ईमानदार हैं बल्कि इनकी सोच महान शिक्षक बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें