फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दवा व्यवसायी के बेटे सूर्यांश का आईआईटी मद्रास में चयन

विज्ञापन
फोटो -48- आईआईटी मद्रास में चयनित छात्र सूर्यांश। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
दिबियापुर। इंदिरा नगर निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख एवं दवा व्यवसायी हरिश्चंद्र पोरवाल के बेटे सूर्यांश पोरवाल का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास में हुआ है। सूर्यांश की इस उपलब्धि से दिबियापुर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

सूर्यांश ने डीएवी पब्लिक स्कूल गेल गांव से वर्ष 2023 में हाईस्कूल में 96.6 प्रतिशत व वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट 88 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की थी। इसके बाद दो वर्ष कोटा में रहकर आईआईटी की कोचिंग की। इसके बाद एक साल घर पर रहकर प्रतिदिन 14 से 15 घंटे पढ़ाई की। इस मेहनत का परिणाम यह रहा कि सामान्य वर्ग में सूर्यांश की रैंक 1024 आई और उन्हें केमिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश मिला है। सूर्यांश की चयनित होने पर प्रबुद्धजन, समाजसेवी और शुभचिंतकों ने घर पहुंचकर उन्हें और उनके माता-पिता को बधाई दीं। सूर्यांश की बहन गेल डीएवी में कक्षा नौ की छात्रा है और मां वंदना पोरवाल गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें