फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनीत हुआ सुमित का मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार (औरैया)। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार पढ़ने वाले कक्षा सात के छात्र सुमित कुमार का मॉडल राज्यस्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनीत हुआ है।
विज्ञापन

चयन इंस्पायर अवार्ड के तहत वर्ष 2020-21 के लिए हुआ है।
मार्गदर्शक शिक्षक एवं भौतिकी विज्ञान के प्रवक्ता रामेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि बीते वर्ष जनपद स्तर पर कुल सात छात्रों में से दो छात्र केंद्रीय विद्यालय और चार छात्र नवोदय विद्यालय के थे, लेकिन राज्यस्तर के लिए केवल सुमित का मॉडल चयनित हुआ है। उन्हें भारत सरकार की ओर से मॉडल बनाने के लिए 10 हजार रुपये प्राप्त हुए थे। इन रुपयों से उन्होंने अपने आइडिया को मॉडल रूप में परिवर्तित किया।
इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में गोबर उठाने के लिए प्रयोग की जाने वाली लकड़ी की पारंपरिक कठफौरी को आधुनिक और सरलतम रूप में तब्दील किया। अब इस यंत्र से बिना हाथ लगाए गोबर को भरना, उठाकर दूर स्थान पर ले जाना आसान होया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कठफौरी के मॉडल को राज्यस्तर के लिए चयनित किया गया है। छात्र की इस उपलब्धि पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अक्षय पांडेय, प्रबंधक स्वाति, प्रधानाचार्य किशोर कुमार, प्रवक्ता हरेंद्र यादव, दीप नारायण, विपुल कुमार, सरफराज अहमद, राजेश अवस्थी, विमल शर्मा समेत सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। छात्र को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें