फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी कार्यालय के बाहर आत्महत्या करेगी दिव्यांग रेप पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग दुष्कर्म पीड़िता ने न्याय न मिलने पर आईजी कार्यालय के बाद आत्महत्या कर लेने की धमकी दी है। सोमवार का इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने दो साल पहले मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक चार साल पहले वह अपनी सहेली की शादी में गयी थी। वहां लवेदी निवासी विनोद कुमार सिंह ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। 2020 में विनोद कुमार की आर्मी में नौकरी लग गई और वह ट्रेनिंग पर चला गया। इसके बाद माता - पिता ने शादी करने से मना कर दिया है, कहा कि लड़की दिव्यांग है। यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आईजी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठेगी और फिर भी उसे न्याय नहीं मिला तो वह आईजी कार्यालय के बाहर आत्महत्या करेगी। इस संबंध में सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी तक आरोपी ने स्टे ले रखा था। इस मामले कोर्ट से एनबीडब्ल्यू का आदेश प्राप्त कर लिया है। साथ ही आरोपी इस समय अरुणाचल प्रदेश में है। इसके लिए आईजी के यहां से अनुमति लेनी पड़ी है। अनुमति मिल गई है। मंगलवार को टीम आरोपी की गिरफ्तारी को रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें