फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से क्षुब्ध बेटे ने फांसी लगी दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। थानाक्षेत्र के हमीरपुर रुरु गांव में भैंस को पानी न पिलाने पर मां ने बेटे को डांट दिया। इसी बात से क्षुब्ध बेटा गांव के बाहर बबूल के पेड़ से फंदे पर झूल गया। देर रात परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हमीरपुर निवासी यूसुफ उर्फ बबलू ने बताया कि गुरुवार शाम घर में बंधी भैंसों को पानी न पिलाने पर पत्नी ने बेटे अमन अहमद (13) को डांटा था। इसी बात से नाराज होकर वह घर से बाहर चला गया। घर के लोग यह समझ रहे थे कि वह अभी लौट आएगा।
देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इधर, रात में खेतों की ओर से लौट रहे ग्रामीणों ने अमन का शव गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर गमछे के सहारे से लटका देखा। इसकी जानकारी पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की पूछताछ में डांट से क्षुब्ध होकर किशोर के फांसी लगाने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें