फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे छात्र के घर पहुंचे तहसीलदार, बंधाया ढांढस

विज्ञापन
फोटो 01 एयूआरपी 14- वीडियो कॉल से पिता से बात करते शिवप्रताप। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना। मेडिकल की पढ़ाई करने गए जिले के कई छात्र अभी घर वापसी नहीं कर सके हैं। ऐसे में घर वाले परेशान हैं। इधर प्रशासन यूक्रेन से लौटने और वहां फंसे छात्रों की जानकारी कर रहा है। जो छात्र नहीं लौटे है उनके परिवार वालों के पास अधिकारी पहुंच कर ढांढस बंधाने के साथ सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दे रहे हैं।
विज्ञापन

असजना गांव निवासी एमबीबीएस के छात्र शिव प्रताप सिंह भी यूक्रेन में फंसे हैं। इससे उनके परिजन चिंतित हैं। मंगलवार को तहसीलदार जितेश वर्मा ने छात्र के घर जाकर परिजनों का हाल लिया।
पिता ब्रजपाल सिंह चौहान ने तहसीलदार को बताया कि बेटे से फोन पर बात हुई है। उसने जानकारी दी है कि
छात्रों को बंकर में रखा गया है। सहमे छात्रों के लिए खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। तहसीलदार ने पिता और परिजनों को सांत्वना दी। कहा कि केंद्र सरकार यूक्रेन से छात्रों को निकालने में लगी है। काफी छात्र भारत आ भी चुके हैं।
विज्ञापन

छात्रा अदिति यादव के पिता मुकेश यादव ने बताया कि बेटी को फ्लाइट मिल गई है। देर रात तक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच जाएगी। भाई दिवांशु ने बताया कि सुबह बहन से बात हुई थी। तब वह रोमानिया के एयरपोर्ट पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें