फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर रही सख्ती, प्रशासन रहा अलर्ट

विज्ञापन
फोटो-18एयूआरपी-14- रेलवे स्टेशन फफूंद पर आने वाले युवकों से पूछताछ करते पुलिस के अधिकारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर/अछल्दा। अग्निपथ योजना के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दूसरे दिन भी जिला प्रशासन सतर्क रहा। अछल्दा और फफूंद स्टेशनों पर सख्ती से सघन चेकिंग व पूछताछ की गई। कुछ स्थानों पर युवा एकत्र हुए पर पुलिस की सक्रियता से कोई प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस दौरान कुछ संदिग्ध युवाओं को पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन के चलते लगातार दूसरे दिन शनिवार को डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी शिष्यपाल, सीओ औरैया सुरेंद्र नाथ, आरपीएफ थाना प्रभारी रजनीश, जीआरपी चौकी इंचार्ज जयकिशोर पुलिस बल के साथ अलग-अलग टीमें बनाकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों, रेलवे लाइनों, रेलवे लाइनों के आसपास क्षेत्र की निगरानी की।
सुबह रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बंद हो चुकी रेलवे क्रासिंग पर कुछ युवकों के इकट्ठा होने की जानकारी पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच और कुछ युवकों को पकड़ लिया। जबकि कई भाग निकले। कुछ समय बाद कांशीराम कालोनी के आसपास युवकों के इकट्ठा होने की जानकारी मिली तो एसपी फोर्स संग पहुंचे। पुलिस के आने की भनक लगते ही युवक भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि दिबियापुर थाना क्षेत्र में कुछ युवकों को पकड़ा गया था। फिर उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इधर, पूरे दिन रेलवे ट्रैक, रेलवे स्टेशन के आसपास पुलिस की सघन चेकिंग चलती रही। वहीं अछल्दा में सीओ महेंद्र सिंह, एसडीएम लवगीत कौर, थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन के आसपास कड़ी निगरानी रखी।

रेलवे ट्रैक पर निगरानी करने के लिए जाते पुलिस के आला अधिकारी। संवाद- फोटो : AURAIYA

रेलवे स्टेशन फफूंद पर गश्त करते जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें