फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुई सॉरी मॉम की शूटिंग

Wed, 13 Sep 2017 12:01 AM IST
औरैया
विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन
 जीएस मीडिया एंड फिल्म क्रिएशन के बनैर तले मंगलवार को चौ. विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय में सॉरी मॉम फिल्म के प्रोडक्शन की शुरूआत की गई। कार्यक्रम के दौरान सदर ब्लॉक प्रमुख ने गणेश भगवान के समक्ष दीप जलाया व कैमरे का पूजन किया। साथ ही फिल्म के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

 मंगलवार की सुबह लोगों को नशा मुक्ति कराने और उन्हें जागरुक करने के लिए एक फिल्म की शूटिंग की शुरूआत की गई। जीएस मीडिया एंड फिल्म क्रिएशन के तत्वावधान में सॉरी मॉम फिल्म की शूटिंग देर शाम तक की गई। शूटिंग को देखने के लिए शहर के कई लोग पहुंचे। इस मौके पर सदर ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि ऐसी मूवी बनने से लोग जागरूक होते हैं। मूवी के डायरेक्टर एस.एस राजा ने बताया कि यह मूवी समाज में कलाकारों की ओर से फैली कुरीतियों को दर्शाया जाएगा, साथ ही लोगों को नशामुक्ति करने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कहानीकार विवेक राय हैं, जबकि मुख्य कलाकार के रूप में शिवा शुक्ला, नायिका अंकिता त्रिपाठी होंगी। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री अमरचंद्र राठौर, आशू शुक्ला के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें