फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 14 पीएमश्री स्कूलों में जल्द होगी खेल सामग्री की खरीद

Sat, 06 Dec 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले के पीएमश्री स्कूलों के नौनिहालों की खेलकूद प्रतिभा को निखारने के लिए जल्द सामग्री जुटाई जाएगी। इसे लेकर बीएसए ने निर्देश जारी किए हैं। साथ ही स्कूल परिसर में बने खेल मैदान को बेहतर करने को भी कहा है।
विज्ञापन

स्कूल टाइम के बाद खेलकूद के आयोजन का चार्ट भी बनाया जाएगा। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि जिले में 14 पीएमश्री स्कूल हैं। जिनमें छह हजार के करीब बच्चों का पठन-पाठन चल रहा है। इन बच्चों की खेलकूद प्रतिभा को निखारा जाएगा। इसके लिए कि्रकेट, बॉलीवॉल, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, टेबिल टेनिस आदि की खेल सामग्री जुटाई जा रही है।
प्रधानाध्यापकों को इसे लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही उन्हें साप्ताहिक खेल आयोजन के लिए चार्ट बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं। ताकि खेल का आयोजन महज मनोरंजन तक ही सीमित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे अपनी प्रतिभा में निखार लाते हुए जिला, मंडल व प्रदेश में भी अपना नाम रोशन कर सकें। इस सामग्री खरीद का दिसंबर के अंत तक सत्यापन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें