फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गलत हरकत पर तुरंत एतराज जताएं छात्राएं

Sat, 06 Dec 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को शहर के तिलक इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के सभागार में छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला थानाध्यक्ष पूजा राठौर ने कहा कि यदि कोई गलत हरकत करता है तो उसका तुरंत विरोध करें, सहन करने से अपराधी का हौसला बढ़ जाता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ तिलक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय दीक्षित ने परिचय सत्र के साथ किया। महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि छात्र जीवन से ही हम सब जिंदगी से जुड़े पहलू सीखने लगते हैं। अक्सर बालिकाओं को लोग कमजोर समझने की गलती करते हैं, लेकिन ऐसा है नहीं। उन्होंने कानपुर की एक घटना का हवाला देते हुए छात्राओं को आत्मरक्षा की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कानपुर में एक छात्रा को एक ऑटो चालक जबरन सुनसान जगह ले जाने का प्रयास कर रहा था। ऐसे में छात्रा ने बैग से पेन निकाला और ऑटो चालक के कंधे पर वार किया। इसके बाद अपने दुपट्टे से ऑटो चालक की गर्दन को कसने का प्रयास किया। सांस रुकने पर चालक ने ऑटो रोक दिया और छात्रा ऑटो से उतरकर शोर मचाने लगी। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में लिया। इस उदाहरण के जरिए उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के कई गुर सिखाए।
उन्होंने बताया कि हर ऑटो में पुलिस ने क्यूआर लगाया है। ऑटो में बैठने से पहले क्यूआर की फोटो खींचकर अपने परिजन को जरूरी शेयर करें, ताकि किसी अनहोनी के लिए परिजन पुलिस के जरिए आपकी लोकेशन तलाश सकें। मोबाइल में कई फीचर भी आ गए हैं। जिससे हम अपने परिजनों को अपनी लोकेशन साझा कर सकते हैं। इमरजेंसी में आपकी सूचना भी परिजनों तक पहुंच जाती है।
अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर न करें : थानाध्यक्ष
महिला थानाध्यक्ष पूजा राठौर ने बताया कि हमारा पेन पढ़ाई-लिखाई के साथ ही आत्मरक्षा के लिए हथियार भी होता है। तेजी से वार करने पर आरोपी को कमजोर करेगा और आपको स्वयं की सलामती के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने साइबर अपराध के बारे में समझाया। कहा कि किसी भी अनजान को हमें अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

मोबाइल में पावर बटन दबाने पर पुलिस का हेल्पलाइन नंबर 112 डायल हो जाता है। विषम परिस्थिति में इसका प्रयोग करना चाहिए। पुलिस हर समय आपकी मदद के लिए तत्पर रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें