फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पीडीए पौधरोपण अभियान चलाएगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की 52वें जन्मदिवस कार्यकर्ता धूमधाम से मनाएंगे। इस जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


रविवार की देर शाम व्यापारी नेता ब्रजेंद्र गुप्ता के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव पीडीए अभियान चलाकर पौधरोपण करेंगे। एक हफ्ते तक चलने वाले इस प्रदेश व्यापी अभियान (पीडीए) के तहत पीपल, बरगद व नीम जैसे पौधे लगाए जाएंगे। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी से मिलेंगे।
कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा की शानदार सफलता के बाद स्पष्ट हो गया है कि जनता ने अब मन बना लिया है कि वह अब जुमलेबाजों की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगे। बताया कि सोमवार 11 बजे पार्टी जिला कार्यालय ककोर में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें