फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कुदरकोट थाना के प्रशासनिक भवन को लेकर एसपी ने किया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुरुगंज। कुदरकोट थाना पुलिस के कर्मियों के लिए जल्द उन्हें नया प्रशासनिक भवन मिल जाएगा। इसके लिए गुरुवार को एसपी चारु निगम, सीओ अशोक कुमार व थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी ने नए थाना भवन के लिए भूमि पूजन के साथ शिलान्यास कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।
चौकी होने के दौरान कुदरकोट में पुलिस दो कमरों में व्यवस्थाएं चलाती थी। थाना में तब्दील करने के बाद भी दो ही कमरों में अभी तक व्यवस्थाएं चल रही थीं। प्रदेश सरकार ने कुदरकोट थाना के लिए 754.52 लाख से अब नए थाना के प्रशासनिक भवन के निर्माण को मंजूरी दी है। जिसका कार्य चालू हो गया है। प्रशासनिक कार्यालय के अलावा तीन मंजिला आवास बनाये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को एसपी ने जहां परिसर में भूमि पूजन किया, वहीं अतिरिक्त मतदान केंद्र कस्बा कुदरकोट व गांव धनवाली का निरीक्षण भी किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें