फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बेटे की मौत, मां-चाची घायल

विज्ञापन
शशांक उर्फ बेटू की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के कान्हा इंटरनेशनल स्कूल के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी मां व चाची गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा निवासी आलोक मिश्रा का बेटा शशांक उर्फ बेटू (18) मंगलवार को बाइक से मां पूनम व चाची अनीता को लेकर औरैया आया था। देर शाम घर लौटते वक्त अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के कान्हा इंटरनेशनल स्कूल के सामने एनएच-19 पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शशांक की मौत हो गई। डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल पूनम व अनीता को सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि ट्रैक्टर समेत चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें