फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन दिन में मिले छह कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण की चौथी लहर को लेकर भले ही स्वास्थ्य विभाग सतर्क न हो, पर जिले में तीन दिन में छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। टीकाकरण की रफ्तार सुस्त देख शासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 12 से 14 वर्ष और 15 से 17 वर्ष के व्यक्तियों का टीकाकरण काफी धीमा चल रहा है। बाजारों से लेकर भीड़भाड़ स्थान वाली जगहों पर भी कोविड नियमों की अनदेखी हो रही है। सरकारी दफ्तरों से कोविड हेल्प डेस्क नदारद है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर आने जाने वाले लोगों की न तो जांच हो रही और न ही को रोकटोक है। यही कारण है कि तीन के अंदर जिले में छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।
इनमें से एक शनिवार को संक्रमित पाया गया मरीज भी शामिल है। ये वे लोग हैं, जिनकी कहीं बाहर से आने की हिस्ट्री नहीं है। बल्कि बदलते मौसम के साथ हल्की खांसी, जुकाम व गले में खरास के साथ कमजोरी महसूस हुई तो जांच कराई। जांच में ही पता चला कि वह कोराना संक्रमित है। अब विभाग भी संक्रमित लोगों को होम आइसोलेशन में रहने के साथ संपर्क में आने वालों की जांच करा कर सख्ती बरतने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में कोरोना के छह सक्रिय मरीज है। इससे चौथी लहर के संकेत मिल रहे हैं, जो लोग संक्रमित पाए गए हैं, उनकी हिस्ट्री पता लगाई जा रही है। अधिकांश लोग जिले में ही रहकर संक्रमित हुए है। सभी को अलर्ट किया गया है, जांच व टीकाकरण बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
इन जगहों पर है एक्टिव केस
अब तक मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में एक युवती कंचौसी बाजार, एक युवक मिलक औरैया, एक युवक खरका दिबियापुर, ककराही दिबियापुर के एक डाक्टर, इसी गांव की एक महिला, रहमतगंज खानपुर का एक व्यक्ति संक्रमित है। विभाग ने सभी को होम आइसोलेशन में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें