फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क हादसे में सात परीक्षार्थी घायल, पुलिस ने पहुंचाया परीक्षा केंद्र

Tue, 10 Mar 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-3-सीएचसी में छात्रों से पूछताछ करते थानाध्यक्ष अजय कुमार। संवाद
विज्ञापन
फफूंद। बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की दो बाइकें दिबियापुर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक ऑटो से टकराकर गिर गईं। हादसे में हाईस्कूल के सात छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो छात्र परीक्षा से वंचित रह गए। उनका उपचार चल रहा है।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव भौनकपुर निवासी शैलेंद्र, रोहित, शिवाकांत और शिवा दो बाइकों पर सवार होकर गांव भाग्यनगर स्थित किसान इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे थे। वह भाग्यनगर के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक आगे जा रहे ऑटो से टकरा गई।
विज्ञापन

पीछे से आ रहे अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव दयानगर निवासी शैलेंद्र नायक, अभिषेक और राऊपुर निवासी विकास की बाइक भी अनियंत्रित होकर उनसे जा भिड़ी। चीख-पुकार मचते ही राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सातों घायल छात्रों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। छात्रों के भविष्य को देखते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार ने तत्परता दिखाई। मामूली रूप से घायल शैलेंद्र नायक, रोहित, विकास, शैलेंद्र और अभिषेक को प्राथमिक उपचार मिलते ही उनकी टीम छात्रों को लेकर परीक्षा केंद्र लेकर पहुंची, जिससे वह परीक्षा देने से वंचित न हो सकें।
उधर, हादसे में गांव भौनकपुर निवासी शिवाकांत और शिवा को गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें गांव चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के चलते ये दोनों छात्र अपनी परीक्षा नहीं दे सके। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि उपचार के बाद मामूली रूप से घायल पांच छात्रों को परीक्षा केंद्र भेजा गया। दो छात्र गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें