फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में रोज खप रही तीन हजार पैरासिटामोल

Tue, 10 Mar 2026 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-6- वार्ड में भर्ती मरीजों को देखते डॉक्टर। स्रोत:कर्मी
विज्ञापन
औरैया। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों बुखार के मरीज इस कदर पहुंचने लगे हैं कि पैरासिटामोल की खपत बढ़ गई है। रोजाना तीन हजार गोली से ज्यादा की पैरासिटामोल मरीजों को वितरित हो जा रही है। ऐसे में स्टोर संभाल रहे जिम्मेदारों को दवाओं के स्टॉक पर भी कड़ी नजर रखनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शुरूआती गर्मी में बुखार तेजी से पैर पसार रहा है। दोपहर में आवागमन के दौरान ठंडे पानी का सेवन लोगों को बीमार बना रहा है। इसके साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से भी लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की फिजीशियन ओपीडी में इन मरीजों की कतारें लग रही हैं। मंगलवार को केवल बुखार के मरीज ही 250 से ज्यादा निकले। 20 से ज्यादा बुखार के मरीजों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भर्ती भी कराया गया।
ओपीडी में मरीजों को बदले हुए मौसम को लेकर डॉक्टरों ने आगाह किया। दवा काउंटर पर भी मरीजों की कतारें रहीं। स्टोर के आंकड़ों के अनुसार रोजाना की ओपीडी में केवल पैरासिटामोल की खपत तीन हजार के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

अन्य दवाओं के मुकाबले सबसे ज्यादा पैरासिटामोल इन दिनों दवा काउंटर पर मरीजों को वितरित की जा रही है। बुखार के ट्रीटमेंट में दी जाने वाली अन्य दवाओं की भी इसके साथ खपत बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेशवीर सिंह ने बताया कि दवा स्टोर से इन दिनों सबसे ज्यादा पैरासिटामोल का आवंटन हो रहा है। स्टोर इंचार्ज के मुताबिक रोजाना तीन हजार से ज्यादा पैरासिटामोल दवा का गोलियां वितरित हो रही हैं। बुखार के मरीज इन दिनों ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें