फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से फैली मौसमी बीमारियां, बढ़ी मरीजों की संख्या

विज्ञापन
दवा काउंटर में दवा लेने के मौजूद मरीजों की भीड़ - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। मौसम में लगातार बदलाव से बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश थमी तो शुक्रवार को सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रही। 50 शय्या जिला अस्पताल में दो गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया। पर्ची काउंटर कर्मचारी ने बताया कि शुक्रवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या 400 के पार रही।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. पीके कटियार ने बताया कि मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े है। अस्पताल में वायरल, जुकाम, खांसी, बुखार के अधिक मरीज आ रहे हैं। मौसम में नमी बनी हुई है। न्यूनतम तापमान में वायरस तेजी से फैलता है। बारिश से भीगने से बचें और ताजा खाना खाएं। बारिश के मौसम में पीलिया भी फैलता है। अस्पताल में डॉ. शत्रुघ्न, नेत्र रोग विशेषज्ञ रामजी वर्मा आदि चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें