फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वोट काटने के आरोपों की जांच करने पहुंचे एसडीएम

Sun, 08 Feb 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-20-गांव छछूंद में जांच करने पहुंचे एसडीएम।संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। एक समुदाय के वोटर लिस्ट से नाम काटने की अफवाह के बाद एसडीएम अजीतमल निखिल राजपूत ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने आरओ से ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में जानकारी ली। एसडी एम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी भी व्यक्ति का वोट नहीं कटा है।
क्षेत्र के ग्राम छछूंद में एक समुदाय के 12 लोगों ने अपने नाम वोटर लिस्ट से काटे जाने का एक युवक पर आरोप लगाया था। इसकी सूचना पर एसडीएम ने आरओ डॉ. सौरभ से जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि किसी भी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट से नहीं काटा गया है।
सभी के नाम वोटर लिस्ट में हैं, अगर कोई व्यक्ति किसी भी वोट पर आपत्ति करता है तो उसकी जांच की जाती है। बताया कि एसआईआर में वोटरों के पूरे कागजात न होने पर उन्हें नोटिस जारी किया जाता है। इसका वोटर को जवाब देना होता है।(संवाद)
विज्ञापन


एडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण
दिबियापुर। एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने रविवार को थाने के निकट प्राथमिक विद्यालय में लगे बूथ 126,127,128,129 का निरीक्षण किया। उन्होंने ईओ विनय पांडेय से फोन कर नगर पंचायत की टीम को इस कार्य में सहयोग कराने के निर्देश दिए। एडीएम ने मैपिंग का कार्य फाइनल कर अगले रविवार तक पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जाति प्रमाण पत्र बनने में देरी होने पर तहसीलदार को फोन कर जल्द बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीएलओ रजनीश प्रताप सिंह, दीप्ति मिश्रा, पुष्पेंद्र व गोपाल जी मौजूद रहे। इसके बाद एडीएम उच्च प्राथमिक विद्यालय बेला रोड व अबाबर बूथ पर निरीक्षण को रवाना हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें