फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अपार आईडी नहीं ताे रुक सकता परीक्षा परिणाम

Sun, 08 Feb 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अब बिना अपार आईडी के डिग्री कॉलेज छात्रों का का परीक्षा परिणाम अटक सकता है। नेशनल डिजिटल एजुकेशन आर्किटेक्चर के तहत प्रोफेशनल कोर्स के साथ-साथ अब बीए, बीएससी, बीकॉम जैसे सामान्य डिग्री कोर्स के छात्रों के लिए भी अपार आईडी अनिवार्य कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले के महाविद्यालयों में हाल ही में सेमेस्टर परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। ऐसे में जिन छात्रों की अपार आईडी अपडेट नहीं है, उनका रिजल्ट पोर्टल पर लॉक हो सकता है। कई कॉलेजों ने छात्रों को जल्द से जल्द अपार आईडी बनवाकर कॉलेज रिकॉर्ड में लिंक कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
कई छात्र जिले में ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक अपार आईडी नहीं बनवाई है। ऐसे में उनका परीक्षा परिणाम रुक सकता है। परीक्षा परिणाम जारी कराने में उन्हें बाद में समस्या होगी। तिलक डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने बताया कि सभी छात्रों से अपार आईडी बनवाकर कॉलेज में जमा करने को कहा गया है। बिना अपार आईडी के रिजल्ट, डिग्री व आगे की पढ़ाई में दिक्कत हो सकती है। छात्र समय रहते अपार आईडी बनवाकर कॉलेज में अपडेट नहीं कराते तो समस्या आ सकती है।
विज्ञापन


यह है अपार आईडी
अपार आईडी एक 12 अंकों की यूनिक डिजिटल पहचान है, जिसमें छात्र की पढ़ाई से जुड़े सभी रिकॉर्ड मार्कशीट, डिग्री, माइग्रेशन, स्कॉलरशिप और कोर्स डिटेल डिजिटल रूप में सुरक्षित रहते हैं। यह आईडी भविष्य में किसी भी विश्वविद्यालय या नौकरी के लिए सत्यापन में काम आएगी।
घर बैठे ऐसे बनाएं अपार आईडी
छात्र अपने मोबाइल से ही कुछ मिनटों में अपार आईडी बना सकते हैं। सबसे पहले apaar.education.gov.in पर क्लिक करें। अब अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी से लॉग इन करें। क्रिएट अपार आईडी पर क्लिक करने के बाद आधार नंबर को ओटीपी से वेरिफाई करें। अपना नाम, जन्मतिथि, जेंडर और कॉलेज विवरण कन्फर्म करें। सबमिट करते ही 12 अंकों की अपार आईडी जनरेट हो जाएगी। इसे सेव कर लें और कॉलेज में जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें