औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी पोरवाल रेजिडेंशियल स्कूल की वैन ने शिक्षक की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चिचौली रेफर कर दिया।
शुक्रवार की सुबह गोविंद नगर निवासी श्याम त्रिपाठी (35) जेपी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाते हैं। प्रतिदिन की तरह अपनी मोटर साइकिल से विद्यालय जा रहे थे। जैसे ही वह नरायनपुर चुंगी के समीप पहुंचे कि तभी विपरीत दिशा से आ रही पोरवाल रेजिडेंशियल की वैन ने बाइक में टक्कर मार दी।
आसपास के लोगों ने उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चिचौली रेफर कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने स्कूली वैन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।